Delhi: Atishi Marlena का सवाल 'क्या Amit Shah ने दिए तोड़फोड़ के निर्देश?'
ABP News Bureau | 30 Mar 2022 03:45 PM (IST)
दिल्ली विधानसभा में सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर दिए गए भाषण के खिलाफ बीजेपी आज विरोध प्रदर्शन कर रही है. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को हिरासत में ले लिया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बीजेपी युवा मोर्चा के करीब 40 से 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है. अगर मुख्यमंत्री निवास की तरफ से कोई भी लिखित शिकायत दी जाएगी तो पुलिस लीगल एक्शन लेगी.