✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा में आज इन 5 मुद्दों पर AAP को घेरेगी BJP

एबीपी न्यूज़ टीवी  |  24 Feb 2025 09:55 AM (IST)
ABP News

Delhi Assembly Session: दिल्ली में नई सरकार का पहला विधानसभा सत्र हंगामेदार रहने वाला है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी विधायक दल की बैठक में विपक्ष को घेरने की रणनीति तैयार की गई है. सरकार ने तय किया है कि वह शीशमहल घोटाला, शराब घोटाला, यमुना सफाई, भ्रष्टाचार और कैग रिपोर्ट जैसे मुद्दों पर विपक्ष को कटघरे में खड़ा करेगी. बीजेपी ने यह भी तय किया है कि विपक्ष के हर सवाल का जवाब पूरी तैयारी के साथ दिया जाएगा, ताकि किसी भी मुद्दे पर विपक्ष को हावी होने का मौका न मिले. सरकार चाहती है कि विपक्ष पर राजनीतिक और प्रशासनिक विफलताओं का दबाव बनाया जाए, जिससे जनता में बीजेपी की पकड़ और मजबूत हो. विपक्ष ने भी बनाई सरकार को घेरने की योजना विपक्ष भी इस सत्र में सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रहा है. महिला सम्मान राशि, बीजेपी की कथित वादाखिलाफी और झूठे वादों जैसे मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश होगी. विपक्ष का कहना है कि बीजेपी ने चुनाव के दौरान जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब उन वादों को पूरा करने में नाकाम साबित हो रही है. विपक्ष यह भी आरोप लगा सकता है कि बीजेपी ने महिला सुरक्षा और कल्याण के लिए जो वादे किए थे, वे अभी तक केवल कागजों तक ही सीमित हैं. इसके अलावा, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी सरकार से सवाल किए जा सकते हैं. तीन दिवसीय सत्र में जोरदार बहस के आसार नई सरकार के पहले तीन दिवसीय विधानसभा सत्र में पक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिल सकता है. दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी रणनीति के साथ सदन में उतरेंगे और एक-दूसरे को घेरने की पूरी कोशिश करेंगे.

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा में आज इन 5 मुद्दों पर AAP को घेरेगी BJP

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.