दिल्ली और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों में एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन
ABP News Bureau | 09 May 2021 03:43 PM (IST)

यूपी और दिल्ली दोनों राज्यों में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है. अब 17 मई तक दोनों राज्यों में लॉकडाउन रहेगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि लॉकडाउन के बाद दिल्ली में कोरोना के केस और संक्रमण दर दोनों में कमी आई है इसलिए एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया. केजरीवाल ने कहा कि इस बार सख्ती पहले से ज्यादा होगी, कल से दिल्ली में मेट्रो भी नहीं चलेगी