Delhi और Mumbai में Unlock की तस्वीर, किस शहर में क्या-क्या खुलेगा? | ग्राउंड रिपोर्ट
ABP News Bureau | 07 Jun 2021 11:31 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी की सुधरती स्थिति के मद्देनजर शहर की अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर आने को तैयार है. अनलॉक की प्रकिया के तहत आज से मेट्रो का परिचालन भी शुरू हो गया है. फिलहाल मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ चल रही है. वहीं आज से दिल्ली में ऑड-ईवन के आधार पर बाजार खुलेंगे. 19 अप्रैल को लागू किए गए मौजूदा लॉकडाउन को एक 14 जून तक बढ़ा दिया गया है. दिल्ली में उत्पादन व निर्माण कार्य गतिविधियों को मंजूरी देने के साथ पिछले हफ्ते ‘अनलॉक’ की प्रक्रिया शुरू की गई थी.