Delhi AIIMS Fire: कन्वर्जन ब्लॉक की 9वीं मंजिल पर लगी आग
ABP News Bureau | 17 Jun 2021 07:29 AM (IST)

देश की राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बुधवार रात आग लग गयी. ये आग अस्पताल के कन्वर्जन ब्लॉक की 9वीं मंजिल पर रात के करीब साढ़े दस बजे आग लगी. दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल की 20 से अधिक गाड़ियां को मौके पर भेजी गया. अब आग पर काबू पा लिया गया है. इस आगजनी में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.