Delhi: अवैध निर्माण के खिलाफ MCD की मुहिम को झटका
ABP News Bureau | 28 Apr 2022 02:49 PM (IST)

दिल्ली के सरिता विहार में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरिता विहार पुलिस स्टेशन ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स देने से मना कर दिया है. सरिता विहार के एसएचओ का कहना है कि किसी भी अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए 10 दिन पहले पुलिस को जानकारी देनी होगी, तभी पर्याप्त सुरक्षा बल दिया जा सकता है. कल एमसीडी की टीम ने सरिता विहार इलाके का दौरा किया था.