दिल्ली में और कम हुई कोरोना संक्रमण दर, 24 घंटे में 1072 केस, लेकिन 117 लोगों की हुई मौत
ABP News Bureau | 27 May 2021 06:05 PM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर घटकर 1.53 फीसदी पर पहुंच गई है. यह 24 मार्च के बाद सबसे कम है. 24 मार्च को संक्रमण दर 1.52 फीसदी थी. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1072 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. 30 मार्च के बाद यह एक दिन में सबसे कम केस है. 30 मार्च को 992 केस की पुष्टि हुई थी.