JNU में आजादी के नारों के बीच Deepika Padukone | Ghanti Bajao
ABP News Bureau | 08 Jan 2020 08:03 AM (IST)

दीपिका पादुकोण मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर में हाल ही में हुई हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों में शामिल हुईं. बॉलीवुड अभिनेत्री को छात्रों के साथ खड़ा देखा गया इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अजादी का नारा लगाया. हालांकि उन्होंने यहां पर कोई बयान नहीं दिया और न ही छात्रों को संबोधित किया. बता दें कि दीपिका दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म 'छपाक' का प्रचार कर रही हैं.