क्या उजड़ रही है दाऊद की दुनिया । Dawood Ibrahim
ABP News Bureau | 10 May 2022 11:45 PM (IST)

मुंबई में एक बार फिर दहशत के बादल मंडरा रहे हैं... एक बार फिर मुंबई अंडरवर्ल्ड का बदनाम सरगना और उसके कारिंदे सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर हैं। कल ही एनआइए ने मुंबई के 29 ठिकानों पर छापेमारी कर करीब ढाई दर्जन लोगों से पूछताछ की । जिस डी कम्पनी के बारे में लग रहा था कि मुंबई में उसने अपना धंधा समेट लिया है उसके गुर्गे तरीका बदल कर उसका ही काम कर रहे हैं। मुंबई में अपने कारिंदों के जरिए दाऊद की रीएंट्री कई तरह के सवाल खड़े कर रही है।