Danish Siddiqui ने तीन दिन पहले ही Taliban के जुल्म का वीडियो किया था पोस्ट
ABP News Bureau | 16 Jul 2021 02:48 PM (IST)

अफ़ग़ानिस्तान में रॉयटर्स के फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या कर दी गई है. दानिश सिद्दीकी अफ़गानिस्तान में मौजूदा हालात को कवर करने के लिए पिछले कुछ दिनों से वहां डटे हुए थे. दानिश सिद्दीकी दिल्ली के रहने वाले थे. अफगानिस्तान के समाचार चैनल टोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है. दानिश सिद्दीकी की मौत कांधार प्रांत के स्पिन बोल्डक इलाके में हुई है जहां वह मौजूदा हालत को कवर कर रहे थे.