Corona की तीसरी लहर से पहले ही खतरे में देश के बच्चे !
ABP News Bureau | 21 May 2021 07:48 AM (IST)

कोरोना की तीसरी लहर भी बच्चों के लिए खतरनाक बताई जा रही है. उधर, उत्तराखंड में बच्चों में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने अब चिंताएं और ज्यादा बढ़ा दी हैं. मई महीना जहां मौतों के लिहाज से खतरनाक साबित हो रहा है वहीं 15 दिनों में 1700 बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं. अभी तक राज्य में 5 हजार से अधिक बच्चे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.