Corona Crisis: भारत में ऑक्सीजन किल्लत को देखते हुए Czech Republic और Austria ने भेजी मदद
ABP News Bureau | 09 May 2021 08:29 PM (IST)
कोरोना महामारी में दुनिया के कई देश भारत की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. इसी कड़ी में चेक रिपब्लिक और ऑस्ट्रिया ने भारत मे ऑक्सीजन की कमी को देखते हुये मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडरों की एक खेप भारत भेजी है. शनिवार को दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे रसियन जहाज में चेक रिपब्लिक से 500 ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑस्ट्रिया के 396 मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर मौजूद थे. इसके अलावा ऑस्ट्रिया सरकार की ओर से 1900 ऑक्सीजन कैनन भी भेजे गए.