Cyclone 'Yaas' से ओडिशा और बंगाल में भारी नुकसान, 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
ABP News Bureau | 26 May 2021 09:53 PM (IST)

चक्रवाती तूफान ‘यास’ के 130-145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ बुधवार को देश के पूर्वी तटों से टकराने के बाद भारी बारिश हुई. इससे कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये. अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा में तीन और पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति की मौत हुयी है.