Cyclone Yaas: ओडिशा सरकार ने 14 जिलों में जारी किया हाई अलर्ट, 26 मई तक तूफान के आने की आशंका
ABP News Bureau | 23 May 2021 08:52 AM (IST)

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान को देखते हुए ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी तटीय और आसपास के जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. ओडिशा के मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद कहा कि राज्य पर यदि तूफान 'यास' (Yaas ) का कोई प्रभाव पड़ता है तो प्रशासन स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.