Cyclone Yaas का असर बरकरार, बिहार के कई इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश
ABP News Bureau | 28 May 2021 02:16 PM (IST)

कोरोना महामारी के बीच आए 'यास' तूफान ने बिहार की राजधानी पटना में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. गुरुवार की शाम से लगातार हो रही बारिश की वजह कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. सड़कों पर पानी भर जाने की वजह से आम लोगों को जरूरत का सामान लेने घर से बाहर जाने में परेशानी हो रही है.