CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में Achinta Sheuli ने वेलटिफ्टिंग में जीता गोल्ड
ABP News Bureau | 01 Aug 2022 07:44 AM (IST)

बर्मिंघम में चल रहे 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय वेटलिफ्टर अचिंता शेउली ने कमाल कर दिया. उन्होंने वेलटिफ्टिंग में 313 किलोग्राम का भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता. अचिंता ने पहले स्नैच राउंड में अपनी पहली लिफ्ट में 137 किलोग्राम का भार उठाया. वहीं दूसरी लिफ्ट में उन्होंने 139 किलोग्राम का भार उठाया. इसके बाद अचिंता ने तीसरे लिफ्ट में 143 किलोग्राम का भार उठाया. इस तरह स्नैच में उन्होंने 143 किलोग्राम लिफ्ट किया.