दिल्ली में आज होगी CWC की बैठक, जानिए किन मुद्दों पर चर्चा की संभावना?
ABP News Bureau | 16 Oct 2021 10:38 AM (IST)

दिल्ली में AICC दफ़्तर में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौज़ूद हैं. इस बैठक में लखीमपुर हिंसा, पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा होगी. अभी हाल ही में गुलाम नबी आजाद ने सोनिया को चिट्ठी लिखकर बैठक बुलाने की मांग की थी, इससे पहले कांग्रेस के बागी गुट यानी G-23 ने सिद्धू के इस्तीफे के बाद पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे.