Maharashtra Violence: हिंसा के बाद Amravati में कर्फ्यू, Internet सेवा भी 17 नवंबर तक बंद
ABP News Bureau | 14 Nov 2021 12:03 PM (IST)

महाराष्ट्र के अमरावती में ‘बंद’ के दौरान हिंसा की घटनाओं के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया और इंटरनेट सेवाएं भी तीन दिनों तक बंद कर दी गईं. पुलिस ने बताया कि बीजेपी की ओर से कथित तौर पर बुलाए गए बंद के दौरान शनिवार सुबह उग्र भीड़ ने दुकानों पर पथराव किया. त्रिपुरा में हुई सांप्रदायिक घटना के विरोध में अमरावती में मुस्लिम संगठनों द्वारा शुक्रवार को आयोजित रैली के दौरान हुए पथराव के विरोध में शनिवार को बंद का आह्वान किया गया था.