दिल्ली पुलिस मुख्यालय में CRPF की हुई तैनाती
ABP News Bureau | 06 Nov 2019 01:36 PM (IST)

दिल्ली में पुलिस वाले तो काम पर लौट गए हैं लेकिन बार काउंसिल ऑफ इंडिया के कहने पर भी दिल्ली के वकील हड़ताल पर हैं. कल के 11 घंटे के आंदोलन के बाद दिल्ली पुलिस फिर मोर्चे पर डट गई है. ट्रैफिक पुलिस हो या पीसीआर वैन- जहां- जहां दिल्ली पुलिस तैनात हैं, सभी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं. बड़ी खबर है कि दिल्ली पुलिस मुख्यालय में सीआरपीएफ की तैनाती की गई है.