Lockdown में ढील मिलते ही हिमाचल में पर्यटकों की भीड़, लगा लंबा जाम
ABP News Bureau | 18 Jun 2021 12:04 PM (IST)

कोरोना के मामले जैसे-जैसे कम हो रहे हैं राज्य सरकारें लॉकडाउन में ढील देती जा रही हैं. हिमाचल प्रदेश में भी लॉकडाउन में ढील दी गई है, जिसके बाद से राज्य में पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ गई है. पर्यटकों के बढ़ने से कालका शिमला नेशनल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.