CPM नेता सीताराम येचुरी के 35 साल के बेटे आशीष का कोरोना से निधन
ABP News Bureau | 22 Apr 2021 09:00 AM (IST)

सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उनके बड़े बेटे आशीष येचुरी का आज सुबह कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया. आशीष कोरोना वायरस से संक्रमित थे, गुरुग्राम के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली.