Covid19 Update: 24 घंटे में आये 3.37 लाख नए मामले, positivity rate में मामूली गिरावट
ABP News Bureau | 22 Jan 2022 10:43 AM (IST)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मामले कल की तुलना में आज घटे हैं. हालांकि कोरोना के सबसे तेजी से फैलने वाले वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के मामले बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के तीन लाख 37 हजार 704 नए केस सामने आए हैं और 488 लोगों की मौत हो गई. वहीं, अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 10 हजार 50 मामले सामने आ चुके हैं. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 17.22% है. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.