Covid19 Update: 24 घंटे में आये 2.68 लाख नए मामले, Positivity Rate 16.66% हुई
ABP News Bureau | 15 Jan 2022 10:48 AM (IST)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की रफ्तार बेकाबू हो रही है. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 68 हजार 833 नए केस सामने आए हैं और 402 लोगों की मौत हो गई. वहीं, अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 6041 मामले सामने आ चुके हैं. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 16.66% है. बड़ी बात यह है कि देश में आज कल से 4,631 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2,64,202 मामले आए थे. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.