Covid Testing Van या बच्चों का 'प्ले-जोन'? जानिए क्या खास है बच्चों के टेस्ट के लिए बनी इस वैन में
ABP News Bureau | 04 Jun 2021 10:11 PM (IST)

कोरोना की संभावित तीसरी लहर का असर सबसे ज़्यादा बच्चों पर देखने को मिल सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की एक प्राइवेट लैब ने बच्चों के कोविड टेस्ट कराने के लिए एक खास वैन तैयार की है. गेम्स, खिलौने, म्यूजिक और कार्टून से सजी ये वैन बच्चों को किसी प्ले ज़ोन सा अनुभव देती है.