Covid Crisis: PM Modi से बोले CM Kejriwal-'ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए मार्गदर्शन कीजिए'
ABP News Bureau | 23 Apr 2021 12:51 PM (IST)

राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने कहा, इस वक्त दिल्ली में ऑक्सीजन का बहुत बड़ा संकट चल रहा है. केंद्र सरकार का दिल्ली का ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने के लिए मैं प्रधानमंत्री जी आपदा धन्यवाद करता हूं, इस बढ़े हुए कोटे को दिल्ली तक पहुंचाने में हमारी मदद करें. हम लोगों को मरने के लिए नहीं छोड़ सकते."