देश में फिर नए रूप में लौट आया किलर कोरोना, ओमिक्रोन वेरिएंट कितना खतरनाक?
ABP News Bureau | 01 Dec 2021 09:04 AM (IST)

दुनिया में एक बार फिर अय्यार कोरोना के नए रुप ने आतंक मचा दिया है देश में भी कोरोना का खतरा बढ़ रहा है, केंद्र सरकार ने कल राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ अहम बैठक की। जिसमें राज्यों को कोरोना पर पुख्ता तैयारी करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए।