Covid-19 update: 24 घंटों में आये 1 लाख 68 हजार नए मामले, कल की तुलना में थोड़ी गिरावट
ABP News Bureau | 11 Jan 2022 11:44 AM (IST)
देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि, कल के मुकाबले आज कोरोना के नए केस में कमी आई है. पिछले 24 घंटे के दौरान 1 लाख 68 हजार 63 नए केस सामने आए हैं जबकि 277 लोगों की मौत हो गई. कल की तुलना में आज कोरोना के नए केस में 6.4 फीसदी की कमी आई है. सोमवार को 1 लाख 79 हजार नए केस सामने आए थे.