Covid-19 Update | 24 घंटे में आये 1 लाख मामले, 61 दिनों में सबसे कम
ABP News Bureau | 07 Jun 2021 10:38 AM (IST)

देश में जानलेवा कोरोनावायरस की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ती नज़र आ रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख 636 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कल 2427 लोगों की मौत हो गई. हालांकि कल एक लाख 74 हजार 399 लोग ठीक भी हुए हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.