दुनियाभर में कोरोना की हो रही वापसी, त्योहारों के बीच सावधानी है जरूरी | मास्टर स्ट्रोक
ABP News Bureau | 26 Oct 2021 11:15 PM (IST)

पिछले कुछ महीनों से कोरोना की खबर नेशनल हेडलाइन भले ही ना बन रही हो.. लेकिन अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है... त्योहार आ गए हैं... और इस त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ बढ़ी हुई है.. ऐसा लग रहा है कि सबकुछ सामान्य हो गया है... लेकिन अभी भी कोरोना का खतरा थमा नहीं है... क्योंकि दुनिया में केसेस एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं... यूरोप समेत दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना की एक और लहर आ रही है.. विशेषज्ञ भी मान रहे हैं कि सर्दियों में कोरोना के केसेस में इजाफा हो सकता है... इसलिए त्योहार तो मनाएं, लेकिन सावधानी से...