Covid-19 Update | संक्रमण में गिरावट जारी, 50 दिनों में आए सबसे कम नए केस
ABP News Bureau | 31 May 2021 10:52 AM (IST)

आंकड़े बात रहे हैं कि भारत में कोरोना का प्रकोप अब धीरे-धीरे कम हो रहा है. हालांकि मौत की संख्या अभी भी बहुत ज्यादा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 52 हजार 734 नए कोरोना केस आए और 3128 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 2 लाख 38 हजार लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 88,416 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले शनिवार को 165,553 लाख नए केस दर्ज किए गए थे.