कोरोना का डराने वाला आंकड़ा, एक दिन में आये लगभग 58 हजार नए मामले
ABP News Bureau | 05 Jan 2022 10:12 AM (IST)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की रफ्तार बेकाबू हो रही है. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 58 हजार 97 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 534 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 2135 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.