Covaxin की कीमतों का ऐलान, निजी अस्पतालों को 1200 रुपये में मिलेगी वैक्सीन
ABP News Bureau | 25 Apr 2021 09:09 AM (IST)

भारत बायोटेक ने COVAXIN डोज की कीमतों की घोषणा की है. कंपनी ने कहा कि राज्य सरकार के लिए प्रति डोज 600 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए 1,200 रुपये प्रति डोज दिया जाएगा. भारत बायोटेक ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार हमने COVAXIN डोज की कीमतों की घोषणा की है.