Omicron Variant के खिलाफ कारगर साबित हो सकती है भारत की ये वैक्सीन
ABP News Bureau | 04 Dec 2021 06:03 PM (IST)

कोरोना एक बार फिर देश और दुनिया में सुर्खियों में है एक बार फिर संक्रमण की चुनौती है दक्षिण अफ्रीका से शुरू हुई नई लहर यूरोप के कई देशों को अपने जद में लेने के बाद भारत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है. जहां दुनिया की सारी वैक्सीन पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि वो इस नए लहर वाले कोरोना के खिलाफ असरदार होगी या नहीं वहीं राहत की बात ये है कि भारत में मौजूद एक वैक्सीन नए वैरिएंट ओमिक्रोन के खिलाफ भी वैसी ही असरदार साबित हो सकती है.