MMS कांड में कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 7 दिनोंं की रिमांड में भेजा, छात्रों का प्रदर्शन जारी
ABP News Bureau | 19 Sep 2022 06:50 PM (IST)

पंजाब (Punjab) में मोहाली की यूनिवर्सिटी में MMS कांड पर कोहराम मचा हुआ है. सरकार ने जांच के लिए SIT बना दी है. तीन आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. MMS बनाने आरोपी छात्रा के अलावा दो युवकों को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से गिरफ्तार किया गया है.