शरीयत में दखलंदाजी के कारण देश में आ रही हैं कुदरती आपदाएं: ST Hasan
ABP News Bureau | 02 Jun 2021 12:45 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने एक बहुत ही विवादस्पद बयान दिया है. हसन ने कहा है कि देश में कुदरती आपदाएं इसलिए आ रही हैं क्योंकि सरकार शरीयत में दखल दे रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जमीन पर इंसाफ न हो तो आसमान वाला इंसाफ करता है.