Coronavirus Update | आजादपुर मंडी में लोग नहीं पहन रहे मास्क, उल्टा पूछ रहे कहां है कोरोना?
ABP News Bureau | 19 Apr 2021 12:03 PM (IST)

यह पूछने पर कि मास्क क्यों नही पहना -लोग या तो कहते हैं कि मास्क पहनकर थक गए या उल्टा पूछते हैं कहां है कोरोना ? कुछ कुतर्क करते हैं कि जहां चुनाव हैं वहां क्या कोरोना नही है! तो कोई यहां तक कह देता है कि आजादपुर मंडी में अब तक कोई कोरोना वायरस से नही मरा है, तो क्यों पहने मास्क.
सिविल पुलिस भी लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाने की अपील करती है लेकिन मंडी में जैसे किसी के कान पर जूं नहीं रेंगता!