कनिका के नाम से दहले 3 शहर, क्या रईसों की पार्टियां फैला देंगी कोरोना?
ABP News Bureau | 21 Mar 2020 08:22 PM (IST)

कल तक कनिका कपूर हिट गानों के लिए फेमस थी. कल से कोरोना का रोग छुपाने के कारण निशाने पर हैं. कोरोना होने के बाद भी लखनऊ की पार्टी में जाकर फंस गईं सिंगर कनिका कपूर. पार्टी में कनिका के संपर्क में आए 45 लोग तो कोरोना टेस्ट में नेगेटिव पाए गए हैं लेकिन कनिका कपूर यानी बॉलीवुड की बेबी डॉल कानून और कोरोना दोनों के फंदे में फंस चुकी हैं.