Coronavirus News: कई देशों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, भारत में भी अलर्ट जारी
ABP News Bureau | 21 Dec 2022 07:25 AM (IST)
चीन में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले दुनियाभर में एक बार फिर चिंता का विषय बन रहे हैं. भारत सरकार (Indian Government) भी चीन में बने हालात को देखते हुए सतर्क हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) आज कोरोना पर हाई-लेवल मीटिंग (High Level Meeting) करेंगे.