Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटों में फिर बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या
ABP News Bureau | 13 May 2021 11:42 AM (IST)

देश में कोरोना संक्रमण से हर दिन चार हजार से ज्यादा लोगों की जान जा रही है. अबतक दो लाख 58 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 362,727 नए कोरोना केस आए और 4120 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,52,181 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे एक दिन पहले मंगलवार को 348,421 नए केस आए थे.