Coronavirus India Update: कल के मुकाबले आज नए मामलों में मामूली गिरावट
ABP News Bureau | 24 Sep 2021 10:42 AM (IST)

भारत में कोरोना एक्टिव केस घटकर करीब तीन लाख हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 31,382 नए कोरोना केस आए और 318 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं 24 घंटे में 32,542 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 1478 एक्टिव केस कम हो गए.