Coronavirus India Update: डराने वाले हैं पिछले 24 घंटे के आंकड़े
ABP News Bureau | 28 Oct 2021 10:37 AM (IST)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Covid 19) का प्रकोप अभी भी बरकार है. देश में अभी भी बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16 हजार 156 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कल 733 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद अबतक मरने वाले लोगों की संख्या 4 लाख 56 हजार 386 हो गई है.