Coronavirus India Update: एक बार फिर से 30 हजार से कम मामले आए सामने
ABP News Bureau | 25 Sep 2021 10:27 AM (IST)

भारत में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या में लगातार कमी आ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 29616 नए कोरोना केस आए और 290 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं 24 घंटे में 28046 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 4496 एक्टिव केस कम हो गए.