Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में 4200 से ज्यादा लोगों की गई जान
ABP News Bureau | 12 May 2021 10:28 AM (IST)

देश में कोरोना संक्रमण का कहर अभी थमा नहीं है. हर दिन मौत का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहा है. ये वायरस अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 348,421 नए कोरोना केस आए और 4205 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,55,338 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. एक दिन मौत की संख्या ये सबसे ज्यादा है. इससे पहले 7 मई को 4187 संक्रमितों की मौत हुई थी.