Coronavirus India Update: लगातार दूसरे दिन 4 लाख से ज्यादा मामले आए सामने
ABP News Bureau | 07 May 2021 10:49 AM (IST)

भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी खतरनाक हो गई है. हर दिन रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में 4,14,188 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं जबकि 3,915 मरीजों की मौतें हो गई. वहीं 3 लाख 31 हजार 507 लोगों ने कोरोनो को हराया है.