विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
पर्यटन उद्योग पर Corona की मार, होटल खाली, दुकानों पर खरीददार नहीं
ABP News Bureau | 14 Mar 2020 08:10 AM (IST)

कोरोना वायरस की मार भारत में पर्यटन उद्योग पर सबसे अधिक पड़ी है. विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी तो आई ही है. साथ ही होटल और रेस्टोरेंट में जाने वाले लोगों में भी कमी आई है. मध्य प्रदेश के खजुराहो की हैं जो अपने ऐतिहासिक मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है. पहले यहां हजारों की संख्या में विदेशी सैलानी आते थे. लेकिन कोरोना के चलते यहां आने वाले विदेशी सैलानियों में भारी कमी आई है. यहां विदेशी सैलानियों से भरे रहने वाले होटल तो खाली पड़े ही हैं. साथ ही उन दुकानों पर खरीददार ही नहीं हैं जहां पहले विदेश सैलानी जमकर खरीददारी करते थे.