Coronavirus: Wuhan से 370 भारतीयों को वापस लाया गया, 14 दिन की मेडिकल मॉनिटरिंग होगी
ABP News Bureau | 01 Feb 2020 08:06 AM (IST)

कोरोना वायरस से जूझ रहे चीन के वुहान से भारतीय लोगों को बचाने के लिए विशेष विमान पहुंचा. विमान की मदद से भारतीय लोग दिल्ली पहुंचे. एयर इंडिया के स्टाफ के साथ एक डॉक्टरों की टीम भी वुहान पहुंची थी. 7 बजकर 26 मिनट पर विमान दिल्ली पहुंच गया है. इस विमान में 370 लोग भारत वापस लौट आए हैं.