अमेरिका में कोरोना का कोहराम, न्यूयॉर्क बनेगा वुहान?
ABP News Bureau | 29 Mar 2020 11:24 PM (IST)

दुनियाभर में जानलेवा कोरोना वायरस का कहर जारी है. दुनिया के 170 से ज्यादा देशों से संक्रमण के अबतक साढ़े 6 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, अबतक 31 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में कोरोना वायरस के संक्रमण के 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं जिनमें 2200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.