कोरोना का सबसे ज्यादा असर 8वें हफ्ते में...वो हफ्ता आने वाला है ! | Master Stroke
ABP News Bureau | 17 Mar 2020 10:09 PM (IST)

फ्रांस में कोरोना वायरस के पहले केस के बाद पांचवें हफ्ते तक सिर्फ 57 केस थे. लेकिन आठवां हफ्ता आते-आते ये संख्या साढ़े 6 हजार से ज्यादा हो गई. इसी तरह इटली में चौथे हफ्ते तक सिर्फ साढ़े छह सौ केस थे. लेकिन आठवें हफ्ते में ये संख्या 27 हजार 900 से ज्यादा हो गई. ऐसे और भी देशों के उदाहरण हैं. जहां कोरोना वायरस का अटैक चौथे हफ्ते तक बहुत कम था. और आठवां हफ्ता आते आते, ये बहुत ज्यादा हो गया. भारत में स्थिति अभी तक तो नियंत्रण में है. अभी तक 137 मामले सामने आए हैं, लेकिन बहुत जल्द आठवां हफ्ता आने वाला है. तो ऐसे में कोरोना वायरस के ग्लोबल ट्रेंड को देखते हुए सवाल है कि क्या भारत में स्थिति खराब होने वाली है. सरकार ये स्वीकार कर चुकी है कि स्टेज 3 कभी भी आ सकती है.