Corona का अमेरिकी बाजार पर असर, Dow Jones में 2.9% की गिरावट
ABP News Bureau | 04 Mar 2020 09:06 AM (IST)

Coronavirus को लेकर दुनिया भर में हाहाकार मचा हुआ है. वहीं अमेरिका में भी इसका असर देखने को मिल रहा है. अमेरिकी बाजार डाउ जोंस में 2.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. बता दें कि डॉक्टरों की सलाह है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से पहले मास्क का इस्तेमाल करें, हाथ साफ करने के लिए सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें.