'कोरोना कभी खत्म नहीं होगा, तीसरी लहर के लिए तैयारी रहनी चाहिए'। डॉ सुंदीप बुद्धिराजा । डॉ सरमन सिंह
ABP News Bureau | 01 Jul 2021 02:24 PM (IST)

मैक्स अस्पताल के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुंदीप बुद्धिराजा ने कहा, 'तीसरी लहर के लिए हमें तैयार रहना चाहिए. पर्याप्त मात्रा में बेड की उपलब्धता, दवाएं और ऑक्सीजन तैयार रखना चाहिए. एक बात ये याद रखनी है कि तैयारी हमें हमेशा 'पीक' के लिए करनी है. भले ही पहले जितना बुरा हाल देखने को न मिले, लेकिन तैयारी पूरी रखनी चाहिए.'